लघु उद्योग भारतीय (काशी प्रांत) के उपाध्यक्ष सजीव देववंशी ने बताया कि मेक, मेड और यूज इन इंडिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सराहनीय है। कई सामान ऐसे हैं, जो देश में नहीं बनते, उनका एक्सपोर्ट होता है। सरकार को इन चीजों को बनाने वालों को खास छूट देना चाहिए, जिससे इन सामानों की लागत और कम हो सके।