काशी में रामनाम बैंक भी है, जहां 99 वर्षों से अनवरत रामनाम कर्ज लिया जा रहा है और जमा किया जा रहा है। श्रीरामनवमी पर शुक्रवार को त्रिपुरा भैरवी स्थित इस बैंक में भी श्रीरामलला के जन्मोत्सव का उल्लास रहा। बैंक में अब तक जमा 19 अरब, 52 करोड़, नौ लाख, 25 हजार श्रीरामनाम की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। प्रभु की झांकी के दर्शन किए और रामरमापति बैंक की परिक्रमा की। किसी ने 11 तो किसी ने 52 बर परिक्रमा की और श्रीरामनाम जप किया। इस दौरान देशभर से आए भक्तों ने श्रीरामनाम लिखने के लिए कर्ज लिया।