अन्नपूर्णा मंदिर में कुंभाभिषेक वार्षिकोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। आयोजन में तीन दिवसीय सतचंडी पारायण और मंडलाभिषेक संपूर्ति समारोह शामिल है। 26 जनवरी से 21 ब्राह्मणों द्वारा सत चंडी पाठ शुरू किया गया है। अन्नपूर्णा मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया है।