श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को तीन साल पूरे होने पर धाम में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी महारूद्र पाठ की गूंज के साथ अनुष्ठान किया गया। शुक्रवार यानी 13 नवंबर को मंदिर के लोकार्पण को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन भव्य आयोजन किए जाएंगे।