वाराणसी जिले के भेलूपुर अंतर्गत खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे पर सीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पार्षद प्रतिनिधि और एक जेई को बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने विरोध में नारे भी लगाए। उनका कहना था कि पिछले 10 दिनों से सीवर की समस्या जस की तज है। शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं कराया जा रहा।