जेसीआई काशी शिवा के जेसी सप्ताह का समापन रविवार को रथयात्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में नारायण सेवा और सम्मान समारोह के साथ हुआ। पदाधिकारियों और सदस्यों सहित 20 लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दशाश्वमेध स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाकर भिखारियों को खिलाया गया। इसके बाद दोपहर में रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह में सप्ताहभर सेवा कार्य करने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया। एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक एवं जेसी नेशनल के पूर्व उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया।