मिशन शक्ति 5 के तहत वाराणसी कमिश्नरेट के लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के प्रांगण में साइबर अपराध को लेकर महिलाओं और बच्चियों को जानकारी दी। थाने के एसएचओ राजीव कुमार सिंह, एसआई निकिता और मानवी शुक्ला के साथ संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने महिलाओं और बच्चियों को बताया कि कोई भी अनजान नंबर से वीडियो या नॉर्मल कॉल करे तो सजग रहें। साइबर हेल्पलाइन 1939, वीमेन पॉवर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के साथ कई नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन से पूर्व संतोषी शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारी के प्रति सजग और सचेत रहना होगा। सशक्तीकरण की दिशा में सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। अंत में पुलिसकर्मियों ने दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की टीम का आभार जताया। संतोषी शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान शगुप्ता परवीन, सोनी चौहान, शोभा देवी, श्वेता श्रीवास्तव और गीता के साथ संस्थान की महिलाएं और बच्चियां रहीं।