स्वतंत्रता संग्राम में हमारे सेनानियों ने अपने बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई, जिनकी शहादत को याद आंखों में अश्रु आ जाते हैं। उन महान योद्धाओं ने समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी दिलाई, जो भौतिकतावाद से कोसों दूर थे। उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आजादी के अमर सपूतों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक मुख्य भवन से लहुराबीर चौराहे पर स्थित क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक हाथों में तिरंगा के साथ भारत माता की जय उद्घोष के साथ यात्रा का नेतृत्व करते हुए व्यक्त किया।