फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में पकड़ी गई एक करोड़ की शराब, तस्कर भी चढ़ा हत्थे, पुलिस कर रही पूछताछ

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 04:52 PM IST

वाराणसी की कमीश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ट्रक में रखी 900 पेटी शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत एक करोड़ रूपये बताई जा रही है। बताते चलें कि लंका पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अवैध शराब की बड़ी खेंप गुजरने वाली है जिस पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। डाफी टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा था। इसी बीच एक संदिग्ध ट्रक के वाहन आता दिखा। पहले पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो रफ्तार और तेज करके निकलना चाहा लेकिन आगे न बढ़ सका और पूलिस के जवानों ने पकड़ लिया । ट्रक नं0 RJ 09 GC 1631 की तलाशी ली गई जिसमें रखी  900 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। जानकारी के अनुरसार पकड़ी गई शराब को पानीपत हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक ही तस्करी को अंजाम दे रहा था लिहाजा पुलिस ने उसे पकड़ लिया।अब पकड़े गए तस्कर से राजफाश करवाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये शराब बिहार की ओर जा रही थी लेकिन रास्ते में पकड़ी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें