शहर में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को लेकर हाइवे से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 19 पर डाफी चौराहा, मलहिया पुलिस के नीचे नारायणपुर चौराहा से शहर में घुसने वाले बाहर नंबर की गाड़ियों को लंका पुलिस ने रोक दिया। गाड़ियों को रोके जाने के बाद ज्यादातर अपनी गाड़ियों को हाइवे के किनारे पार्क करके शहर में भ्रमण दर्शन-पूजन करने के लिए चले गए। कुछ वाहन चालक वापस अपने गंतव्य को लौट गए। लंका मालवीय चौराहा पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर चौराहे की कटिंग को बंद कर दिया गया। मालवीय चौराहे से रविदास गेट लंका चौराहा की तरफ जाने वाले को नरिया मार्ग पर बनारस स्वीट हाउस के सामने से वापस लौटकर मालवीय चौराहा से होकर रविदास गेट की तरफ जाना पड़ेगा।