फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर जमा होगा हाउस टैक्स, नगर निगम ने शुरू किया एआई चैटबॉट; VIDEO

नगर निगम ने शहरवासियों को डिजिटल सुविधा प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छह जून से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित चैटबॉट सेवा शुरू कर दी है। इस हाईटेक व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को संपत्तिकर जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब भवन स्वामी घर बैठे व्हाट्सएप के माध्यम से अपना हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, एआई आधारित यह सिस्टम भवन स्वामियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सीधे डिमांड नोटिस भेजेगा। इसके अलावा करदाताओं को टैक्स बिल, बकाया राशि की जानकारी और अन्य आवश्यक नोटिस भी व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सुविधा का लाभ शहर के लगभग ढाई लाख भवन स्वामियों को मिलेगा। चैटबॉट का उपयोग करने के लिए भवन स्वामियों को निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर केवल 'हाय' लिखकर संदेश भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वे विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यह सिस्टम एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह कार्य करेगा और करदाताओं की समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। उधर, नगर निगम सदन की बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जमीनों पर हो रहे कब्जों, अतिक्रमण और जनसमस्याओं का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। इस दौरान विभिन्न वार्डों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें