फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से पहले काशी में महायज्ञ और हवन-पूजन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 03 May 2026 01:27 PM IST

पांच राज्यों में होने वाली मतगणना से एक दिन पहले वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी की जीत की कामना को लेकर शहर में महायज्ञ और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए बीजेपी की प्रचंड जीत की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई। कई स्थानों पर पोस्टर-बैनर लगाकर भी उत्साह प्रदर्शित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी इस बार बदलाव तय है और जनता विकास के लिए बीजेपी को मौका देगी। उनका कहना था कि “बंगाल से दीदी की विदाई होगी और प्रदेश में उन्नति का नया दौर शुरू होगा।” मतगणना को लेकर पार्टी समर्थकों में उत्सुकता चरम पर है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि पांचों राज्यों में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता का समर्थन पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें