मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित सड़क किनारे बाबा बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान से सुप्रीम लाइफ लाइन कंपनी का हॉलमार्क लगी प्लास्टिक की टंकी, पाइप व वायरिंग पाइप कोलकाता से आए कंपनी के अधिकारियों बरामद किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस की मौजूदगी में टीम ने सभी समान को सीज किया। कंपनी के अधिकरियों ने सीज किये गये समान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी है। क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित बाबा बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर सुप्रीम लाइफलाइन कंपनी के चार सदस्यीय टीम पुलिस के साथ शनिवार की दोपहर एक बजे पहुंची। इस दौरान टीम ने दुकान से कंपनी का लेवल लगा पांच बड़ी पानी की टंकी, 08 बंडल वायरिंग पाइप, 10 बोरिंग की पाइप बरामद की। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी के फर्जी स्टीकर लगाकर समान बेचा जा रहा था। कंपनी से आये जांच अधिकारी कौशिक विश्वास ने बताया कि कंपनी का हॉलमार्क लगाकर क्षेत्र में बड़े पैमाने समान बेचा जा रहा है । कहा कि जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर पुलिसकर्मियों के सहयोग से दुकान छापेमारी कर माल बरामद किया है। सभी माल को अधिकारी पुलिस संग मुगलसराय कोतवाली ले गये।