गुलाबों की मदहोश करने वाली खूशबू, संगीत की मधुर स्वरलहरियां, स्वरनाद पर मंत्रमुग्ध श्रोता। काशी के पारंपरिक सांगीतिक उत्सव गुलाबबाड़ी में 293 सालों की परंपरा सजीव हो उठी। कला प्रकाश तथा बनारस बीड्स की ओर से रविंद्रपुरी स्थित नीलांबर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।