मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर नमामि गंगे एवं अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति ने दशाश्वमेध घाट पर अविरल गंगा- निर्मल गंगा की कामना से गुरुवार को दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई। शपथ लेकर जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाह्न किया गया।