शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सोमवार को केदार घाट पर नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट क्षेत्र में रहने या रात गुजारने वाले बेसहारा, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे वे कड़ाके की ठंड से खुद को सुरक्षित रख सकें।