फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में पर्यटकों ने बोला- आओ घर-घर जगाएं स्वच्छता की अलख, घाटों पर चला अभियान

भारतीय संस्कृति का प्रतीक व संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुंबकम की राह दिखाने वाली मां गंगा का गंगा द्वार रविवार को स्वच्छता की अलख से गूंज उठा। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों के साथ देश और विदेश के पर्यटकों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर सफाई के प्रति लोगों को जागरुक किया। आओ घर-घर अलख जगाएं- मां गंगा को स्वच्छ बनाएं, हम उस देश के वासी हैं- जिस देश में गंगा बहती है, सबका साथ हो - गंगा साफ हो और ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो जैसे गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। फ्रांस और रूस से पधारे विदेशी पर्यटकों ने भी राष्ट्रध्वज और स्वच्छता लिखी तख्तियां हाथों में लेकर गंगा स्वच्छता का आवाह्न किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि संपूर्ण विश्व के लोग चाहे वे किसी भी जाति, धर्म, क्षेत्र या भाषा के हों गंगा के तट पर वसुधैव कुटुम्बकम की प्रासंगिकता को आत्मसात करते हैं। गंगा देश और विदेश को एकता के सूत्र में बांधती हैं। पौराणिक सांस्कृतिक नगरी काशी में आने वाले पर्यटक स्वच्छता अभियान से जुड़कर गंगा निर्मलीकरण में सहयोगी बन रहे हैं। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, फ्रांस व रूस के पर्यटक, सजल जैन, शुभम, गरिमा, लल्ली, सिद्धांत अनु, नेहा, सरिता शर्मा, अनुभूति एवं खुशी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें