नई दिल्ली से विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराते हुए शुक्रवार की दोपहर 12:05 बजे महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर आठ पर पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत पर्यटन विभाग से जुड़े लोगों ने किया। बताते चलें कि महाराजा एक्सप्रेस देश की लग्जरी ट्रेनों में शामिल है। इसका एक दिन का किराया लगभग डेढ़ लाख रुपये है। यात्रियों की सुविधा हेतु इस ट्रेन में मसाज से लेकर रेस्टोरेंट तक की सुविधा उपलब्ध रहती है। सभी सुइट में अटैच बाथरूम भी है।