वाराणसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट, रेल इंजन कारखाना समेत विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस आयुक्त, नगर आयुक्त और महापौर ने वीर सपूतों को नमन किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद बाबा का तिरंगा श्रृंगार हुआ। नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया गया।