फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण; VIDEO

नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को फ्लाईओवर के नीचे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। यह अभियान स्वर्ण जयंती चौक से नवीन सब्जी मंडी गेट के आगे तक चला। फ्लाईओवर के नीचे से ठेला, खोमचा वालों को हटाया गया और दोबारा ठेला न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई। बता दें कि दो दिन पहले नगर पालिका सभागार में बैठक हुई थी। इसमें रॉबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के नीचे, सड़क की पटरियों पर गलत तरीके से अतिक्रमण किए जाने और ठेला, खोमचा लगाए जाने से आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया था। अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। टीम में नगर पालिका के कार्यालय सहायक राजीव गुप्ता, सफाईनायक सुजीत रावत, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, रजनीश राय, रंजीत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें