फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम ने किया निरीक्षण, कैंट स्टेशन के परिसर के साथ यार्ड ट्रैक की जानी व्यवस्था

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने वाराणसी कैंट स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर व्यवस्थाओं को देखा इसके साथ ही यार्ड में ट्रैक मरम्मत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक की। विभागीय अधिकारियों संग महाकुंभ तैयारियों पर चर्चा की। आपको बता दें कि महाकुंभ के समय वाराणसी में धर्मिक यात्राओं को ध्यान में रखकर ट्राइएंगल रेल व्यवस्था की तैयारी है। काशी प्रयाग अयोध्या को इसमें शामिल किया जाना है और यही धार्मिक यात्रा के तीन एंगल होंगे। रेल व्यवस्था की तैयारियों पर गौर करें तो यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रयाग के लिए जाने वाली ट्रेन बनारस स्टेशन से चलाई जाएगी इसके साथ ही अयोध्या के लिए वाराणसी सिटी से ट्रेन मिलेगी। कैंट स्टेशन से भी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। लोकल ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाकर यात्रियों की सुविधा पर काम किया जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें