फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिव्यांग क्रिकेट : महेश की 29 बॉल पर 53 रनों की पारी से प. बंगाल ने यूपी को हराया

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:53 AM IST

दिव्यांग क्रिकेट : महेश की 29 बॉल पर 53 रनों की पारी से प. बंगाल ने यूपी को हराया अटल अजीत मेमोरियल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मैच रविवार को जयनारायण इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए। पश्चिम बंगाल टीम लगातार दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई। प्रनव और अनिकेत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहला मैच उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टाॅस जीता। पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट पर 161 रन बनाए। पं. बंगाल के महेश ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 बाॅल पर 53 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 4 विकेट लिए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम के सलामी बल्लेबाज शुरुआती 2 ओवर में ही आउट हो गए। रमेश पाल के 12 रनों के अलावा उत्तर प्रदेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। 4 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट लेने वाले पं. बंगाल के प्रनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा मैच बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। पं. बंगाल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए। इसमें अनिकेत ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 बाॅल पर 52 रन बनाए। बिहार के सुमित ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में बिहार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर ही ऑलआउट हो गई। बिहार टीम की ओर से राजीव ने 5 चौके मारकर 23 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच पश्चिम बंगाल के अनिकेत को मिला। मैच का हाल अमूल्य उपाध्याय और आशीष सेठ ने सुनाया। केशव जालान, अनिल शास्त्री, अशोक चौरसिया, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. तुलसी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें