माता विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का तांता देखने को मिला। माता की भव्य आरती की गई इसके साथ ही गर्भगृह में दर्शन करने वालों की कतार लगी और भक्तों ने माता के जयकारे लगाए। भीड़ बढ़ने के साथ ही भक्त झांकी दर्शन करते नजर आए। धाम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।