वाराणसी जिले के थाना दशाश्वमेध क्षेत्र के मदनपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि 20 से 30 की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मंदिर पहुंचे और लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने पर आपत्ति जताते हुए पाठ बंद करा दिया।