वाराणसी के सामनेघाट स्थित श्रीवैष्णव मठ में अनंत श्रीविभूषित श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य भागवताचार्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दाैरान भक्तों ने एक दिवसीय हरे राम-हरे कृष्ण कीर्तन में हिस्सा लिया। दूसरे दिन भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मठ के पीठासीन अधिकारी श्रीमद्जगद्गुरु स्वामी संपतकुमाराचार्य ने कहा कि गोरक्षा और सनातन धर्म को मजबूत करने वाले हमारे गुरुजी के पुण्यतिथि के अवसर पर यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने भारत ही नहीं विदेशों में जाकर भी सनातन धर्म का झंडा बुलंद किया था। धर्म प्रचारक के रूप में स्वामीश्री ने अंत समय तक भारतीय संस्कृति के प्रति कार्य करते रहे। मठ में प्रमुख रूप से पंडित अजय चाैबे, मदन तिवारी, सतेश कुमार, बक्सर स्थित धर्मपुरा मठ के भरत ओझा, रामानुजकोट के महंत रामप्रपन्नाचार्य उपस्थित रहे।