फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, अधिकारियों ने निरीक्षण कर जाना हाल

श्री काशी विश्वनाथ धाम के अधिकारियों ने गंगा द्वार तक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। दर्शन के लिए देश- विदेश से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर इंतजामों का फीडबैक लिया। बता दें कि भक्तों की भारी भीड़ का अटूट सिलसिला जारी है। श्री काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन पूजन कराने और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए मंदिर न्यास के अधिकारी लगातार भ्रमण कर उच्च स्तरीय प्रबंधन में जुटे हैं। गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए धाम में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए मंदिर के सीईओ विश्व भूषण एवं अन्य अधिकारियों ने गेट नंबर चार से लेकर गंगा द्वार तक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दर्शन के लिए दूर-दूर से महादेव के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जिसमें ज्यादातर श्रद्धालुओं ने इंतजामों पर संतोष जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें