वाराणसी में लक्ष्मी कुंड माता लक्ष्मी के दर्शन के लिए सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भीड़ के चलते लोग गर्मी में परेशान रहे। हैरान करने वाली बात तो ये है कि भारी संख्या में भीड़ होने के बावजूद मौके पर सुरक्षा में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहे।