दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अमला सतर्क दिखाई दिया। जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। कैंट, बनारस, सिटी, शिवपुर, सारनाथ और काशी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान अलर्ट मोड में रहे। ट्रेन में होने वाली भीड़ के साथ प्लेटफार्म पर होने वाली भीड़ को पूरी तरह से नियंत्रित करने के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए दो और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।