दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही भी नियंत्रित की गई।