फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, धूप व गर्मी से बचाव के किए गए इंतजाम

वीकेंड शुरू होते ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने धूप और गर्मी से बचाव के तमाम इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए कर रखे हैं। पूरे मंदिर कॉरिडोर परिसर में जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में पैर न जले इसके लिए जूट के मैट बिछाए गए हैं। इसके साथ ही कॉरिडोर परिसर क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था, कूलर- पंखे की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें