महाशिवरात्रि पर बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, चंदौली सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह 5 बजे से ही लाइन में लग गए। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि मंदिर के बाहर चारों तरफ लाइन बढ़ती गई। अलग-अलग लाइनों में लोगों को लगवा कर मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन कराया जा रहा है।