स्कार्पियो में एक गाय दो बछड़े बुरी तरह लादकर जाते समय पुलिस ने पकड़ा चौबेपुर के भगतुआ तिराहे पर पुलिस देर रात संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दाैरान एक स्काॅर्पियो तेजी से भागने का प्रयास करने लगी। पीछा करने पर गाड़ी को लाॅक कर बलुआघाट-पहाड़ियां मार्ग पर भदिवां गांव के सामने चालक भाग निकला। जब पुलिस ने देखा तो एक गाय और दो बछड़े बुरी तरह बंधे हुए थे। स्काॅर्पियो पर आर्मी लिखा हुआ है। गाड़ी का नंबर यूपी 16 एक्स 0120 है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि स्काॅर्पियो सीज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उनपर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।