सीएम योगी आदित्यनाथ के काशी दौरे को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा सफाई कराई जा रही है। वहीं सीएम के आगमन के मद्देनजर अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे के बीच रूट डायवर्ट प्रभावित रहेगा। काशी में मुख्यमंत्री भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंध संचालन समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करेंगे।