मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। सीएम के 53 वर्ष पूरे होने पर 53 दीप जलाकर उनके दिर्घायु की प्रार्थना की गई। साथ ही भक्तों में लड्डू वितरण किया गया। मंदिर के महंत शंकरपुरी ने मुख्यमंत्री के तस्वीर पर टिका लगा कर दीर्घ आयु की कामना की है।