मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।