फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने की अपील, VIDEO

वाराणसी में मंगलवार को चाइनीज मांझे का विरोध करते हुए लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी पिछले 10 वर्षों से चाइनीज मांझे के खिलाफ जागरुकता आंदोलन चला रही है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि किसी दुर्घटना के सोशल मीडिया पर चर्चित होने पर प्रशासन सक्रिय होता है, लगता है सख्ती से इस पर रोक लग जाएगी, लेकिन फिर मौत के सौदागर धंधे में लग जाते हैं। कहा कि अभिभावक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं कि उनके बच्चे किस मांझे का प्रयोग कर रहे हैं इसकी निगरानी रखें तो घटनाओं पर रोकथाम लग सकती है। बच्चे कहां से इस मांझे को लेकर आ रहे हैं, इसकी गुप्त सूचना पुलिस अधिकारियों को दे सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें