राजकीय जिला पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय कठपुतली दिवस के अवसर पर शनिवार को क्रिएटिव पपेट थियेटर संस्था के बच्चों ने हिंद के सरदार नामक कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया। अधिष्ठाता मिथलेश दुबे ने कठपुतली के बारे में जानकारी दी। पुस्तकालय अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कठपुतली विधा से बच्चों को परिचित कराना था। उन्होंने कठपुतली नाटक प्रस्तुत करने वाली टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अत्रि भारद्वाज, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, डॉ अमिताभ राव, डॉ ललिता राव, एडीआईओएस राणा बृजेश सिंह, अनुराग दुबे मौजूद रहे।