हरियाणा के चुनावी नतीजों के बाद वाराणसी में गुलाब बाग स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। इस दौरान पटाखे जलाए गए। मिठाइयां बांटी गई और उत्साह प्रकट किया गया। आपको बता दें कि हरियाणा में भाजपा ने जो चुनावी प्रदर्शन किया है उससे वाराणसी के कार्यकर्ताओं में जोश है। ढ़ोल की थाप पर नृत्य किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।