वाराणसी के विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी नौ ठिकानों पर की गई सफल स्ट्राइक किए जाने पर जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और भारतीय सेना को बधाई दी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए जरूरी थी और इससे आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का स्पष्ट संकेत मिलता है।