बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर स्थित एक मॉडल शॉप में देर रात हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई की रात करीब 12 बजे के बाद कुछ युवकों ने शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।