वाराणसी में रोपवे के निर्माण में बाधक बन रहे भवनों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई वीडीए ने शुरू कर दी है। सोमवार को गिरजाघर से गोदौलिया के बीच जल योग मिठाई की दुकान के पास कुछ भवनों को बुलडोजर लगाकर तोड़ा गया। मौके पर वीडीए के सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में कार्रवाई शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि रोपवे के निर्माण में बाधक बन रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।