डॉ राजेंद्र प्रसाद घाट पर जिला प्रशासन ने होली पर्र पर सुरक्षा को लेकर नाविकों के साथ बैठक की और होली के दिन नौका संचालन बंद रखने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 4:00 बजे तक नौका संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। नाविक समाज ने प्रशासन के इस निर्णय का समर्थन किया। बता दें कि 14 मार्च 2025 को होली के दिन नाव नहीं चलाएंगे और 15 से पुन: सुबह से नाव संचालन शुरू हो जाएगा इससे होली पर्व पर पूरी तरह से सुरक्षा को भी तरजीह दी जाएगी। इस बैठक में जितेंद्र साहनी गोलू साहनी गोविंद साहनी शिव कुमार निषाद जितेंद्र कुमार निषाद संतोष साहनी लव कुमार कुश कुमार बबलू साहनी बल्लू बाला साहनी प्रकाश साहनी छोटू दीपक साहनी सहित अन्य मौजूद रहे।