रविवार को 11 बजे गीता मंदिर गेट पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के तत्वावधान में 'मन की बात' कार्यक्रम के 127वें संस्करण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आरंभ में छठ महापर्व की महिमा की चर्चा करते हुए पूरे देश को बधाई दी। आगामी सात नवंबर को वंदे मातरम् गीत के 150वीं जयंती को पूरे देश को मनाने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक लाने पर खाना खिलाने व सरदार पटेल व भगवान बिरसा मुंडा की चर्चा की।