विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की ओर से केवल ज्ञान मंदिर गुजराती धर्मशाला भारत सेवाश्रम संघ सिगरा में संतों की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में ऐसे संत जो भगवा का अपमान कर रहे या फिर संत परंपरा से न होकर बहरूपिया बने हैं उनका विरोध करने की बात कही गई। आपको बता दें कि कुंभ से पहले काशी में ये बैठक आयोजित हुई जिसमें मौजूद संतों ने संत समुदाय की रक्षा का संकल्प लिया।