फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू कुलपति ने किया 'काशी के कुशवाहा कांत' पुस्तक का लोकार्पण, 'पावस' चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन,VIDEO

वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विजय विनीत की नवीन कृति 'काशी के कुशवाहा कांत' का लोकार्पण शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने नागरी प्रचारिणी सभा, मैदागिन के सभागार में किया। समारोह में साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संस्कृति और सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुस्तक काशी के चर्चित साहित्यकार कुशवाहा कांत के साहित्यिक अवदान और जीवन यात्रा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कुशवाहा कांत तीन साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादक रहे और उन्होंने 35 उपन्यासों की रचना की। उनके कई उपन्यासों पर फिल्में भी बनीं। वर्ष 1952 में रामकटोरा क्षेत्र में उनकी हत्या कर दी गई थी। पुस्तक लोकार्पण के बाद बीएचयू कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने भारत कला भवन और नागरी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'पावस' चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। नागरी प्रचारिणी सभा परिसर स्थित प्रतिपदा प्रदर्शनी कक्ष में आयोजित प्रदर्शनी में वर्षा ऋतु और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित विभिन्न चित्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कुलपति ने कलाकारों की सृजनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां भारतीय कला, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रे चौधुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कला प्रेमी, साहित्यकार, शिक्षाविद, शोधार्थी, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें