वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना बृहस्पतिवार को भी जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 12वें चक्र की गणना के बाद उन्हें 50809 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33704 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता जश्न मनाने में लगे हैं।