प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बरेका में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, जबकि बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर भी उद्घाटन समारोह के लिए मंच बनाया गया है। बरेका से जिस समय पीएम हरी झंडी दिखाएंगे, उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर आठ से अमृत भारत को रवाना किया जाएगा। यहां कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।