फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में वरुणा संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, कुचिपुड़ी नृत्य ने मोहा जनमन

वाराणसी छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित साप्ताहिक आयोजन कैंटोनमेंट के नेहरू पार्क में आयोजित की गई भारत पर्यटन वाराणसी पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से वरुणा संध्या में शनिवार को हैदराबाद से पधारी विदुषी प्रियंका भरदे संस्थापिका हिरणमयी संगीतालय द्वारा कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया। शुरुआत रंगा पूजा विनायक कोधवम, त्यागराज कृतनम, शंभो महादेव, तुलजा भवानी स्तुति, अर्धनारीश्वर स्रोत्रम एवं अंत में झांसी की रानी को समर्पण एवं मंगलम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया गया। कुचिपुड़ी को नृत्य नृत्याचार्या प्रियंका भरदे एव उनके शिष्य श्रीकर, रक्षिता, वासवी, अक्षिता, शुभांगिनी ने साथ दिया। कलाकारों को प्रमाण पत्र अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव का रहा। आयोजन में प्रसिद्ध मूर्तिकार बद्री प्रसाद प्रजापति, पंडित दुर्गा प्रसन्ना, तनुज कुमार वर्मा, काशीराम कुशवाहा सहित आदि लोग रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें