बलिया जिले में सर्विलांस सेल को गुम हुए 58 मोबाइल रिकवर करने में सफलता मिली। इसकी कीमत करीब 12.50 लाख रुपये है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में आमजन के गुम हुए स्मार्ट फोन की शिकायत पर एसपी ओमवीर सिंह के आदेशानुसार पुलिस कैंप कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल) द्वारा विभिन्न जगहों से 58 अदद मोबाइल को बरामद किया गया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने सभी मोबाइल स्वामियों को गुम हुआ मोबाइल सुपुर्द किया। गुम हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। सभी ने एसपी को सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।