बीएचयू में युवा महोत्सव स्पंदन के लिए एंफीथिएटर ग्राउंड पर शनिवार को 23 टीमें शोभायात्रा लेकर पहुंचीं। इस दौरान छात्र और छात्राएं ढोल- नगाड़ों पर डांस करते हुए पहुंचे। इसमें डीएवीपीजी कॉलेज, बसंता आदि कॉलेज के भी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। वहीं स्पंदन में छात्र- छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।